टिम
रियो ओलंपिक में खेलने वाले 21 वर्षीय टिम हेर्जबुर्क ने अपने दम पर जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की की है। लखनऊ में हुए जूनियर हॉकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे टिम ने 54 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। पिछले साल घुटने की चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे थे। अब वह वापसी कर चुके हैं और अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।
एनरिक
मात्र 22 साल की उम्र में 73 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके स्पेन के एनरिक गोंजालेज भी अपना दिन होने पर किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं। एनरिक अपनी बेहतरीन तेजी और हॉकी स्टिक के साथ अपने शानदार कौशल के लिए जाने जाते हैं। इस टूर्नामेंट के छह उभरते खिलाड़ियों में शामिल एनरिक ने सबसे अधिक मैच खेले हैं।