फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने जीता पहला मुकाबला

Thu, 09 Apr 2015 06:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही खिताब की होड़ से बाहर हो चुकी भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को कनाडा को 5-3 से हराकर सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रूपिंदर पाल सिंह (13 वें मिनट),वी आर रघुनाथ (32 वें) ने पेनाल्टी र्कानर के जरिए गोल किए। उसके बाद रमनदीप सिंह (46 एवं 47 मिनट ) ने दो मैदानी गोल किए। एक अन्य गोल सतबीर सिंह ने 49 वें मिनट में किया।

कनाडा ने ओलिवर स्कोलफील्ड (43), जगदीश गिल (49) और डेविड जैमसन (52) की मदद से गोल किए। विश्व रैंकिंग में भारत की टीम नौवें और कनाडा की टीम 15 वें नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने बेशक गेंद पर अच्छा नियंत्रण दिखाया लेकिन वे प्रभावित करने में असफल रहे।
विज्ञापन


लगातार चौथे मैच में भारतीय टीम ने कई मौके गंवाए और रक्षक पंक्ति ने भी आसान मौकों पर गोल खाए। भारतीय टीम में दो ड्रैग फ्लिकर थे लेकिन इसके बावजूद टीम आठ पेनाल्टी कार्नर में से दो ही भुना पाई।

मुख्य प्रशिक्षक हालैंड के पॉल वान एस के मार्गनिर्देशन में यह पहली जीत है। भारतीय टीम के लिए यह सकारात्मक रहा कि अग्रिम पंक्ति ने कुछ फॉर्म दिखाकर तीन मैदानी गोल किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें