फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु ने बीस साल बाद जीता राष्ट्रीय हॉकी खिताब 

Sun, 20 Jan 2019 10:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
विज्ञापन

तमिलनाडु ने केंद्रीय सचिवालय को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराकर नौवीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। तमिलनाडु ने 20 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय खिताब जीता है। 

विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें सीनियर नेशनल ए डिवीजन के लिए भी क्वालिफाई हो गई हैं। इससे पहले कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने बंगलूरू हॉकी एसोसिएशन को 5-1 से पराजित कर दिया। 

फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के लिए मुत्थुसेलवन ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया। गोविंद सिंह रावत ने सचिवालय को बीसवें मिनट में बराबरी दिला दी। एक मिनट बाद तमिलनाडु फिर 2-1 से आगे हो गया। रावत ने सचिवालय को फिर बराबरी दिलाई। उसके बाद 38वें मिनट में धामू ने मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। 
विज्ञापन


गणेनवल ने 41 वें मिनट में स्कोर फिर 3-3 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में कड़ी टक्कर के बीच 56वें मिनट में विनोदन ने निर्णायक गोल कर दिया।  अन्य मैच में साई के लिए विशाल (12), राहुल (22), बॉबी सिंह धामी (37), नवीन (45) और मोहित (56) ने गोल किए। बंगलूरू का एकमात्र गोल हरीश ने 12वें मिनट में किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें