स्वीडन ने भारत को एकतरफा फाइनल मुकाबले में 4-0 से हराकर तीन देशों के महिला अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्वीडिश टीम ने चौथे मिनट में ही रूसुल काफजी के गोल से बढ़त बनायी। कप्तान इल्मा नेहलागे ने 16वें मिनट में रूसुल की कार्नर किक पर हेडर से गोल करके स्वीडन को 2-0 से आगे कर दिया।