फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान अजलान शाह कप: पहली बार आयरलैंड से हारी टीम इंडिया, पदक की रेस से बाहर

Fri, 09 Mar 2018 06:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शुक्रवार को सुल्तान अजलान शाह कप में आयरलैंड के हाथों ऐतिहासिक शिकस्त हुई। आयरलैंड ने मलेशिया के इपोह में भारत को 3-2 से हराया और पदक की दौड़ से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


आयरलैंड ने भारत पर रिकॉर्ड पहली बार जीत दर्ज की। भारत की तरफ से रमनदीप सिंह (10') और अमित रोहिदास (26') ने गोल दागे जबकि आयरलैंड की तरफ से शेन ओ डोनोगह्यू (24'), सीन मरे (36') और ली कोल (42') ने गोल किए। 

भारतीय टीम को पदक की दौड़ में बने रहने के लिए आयरलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी थी। इसे ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में रमनदीप ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


हालांकि, आयरलैंड भी पीछे नहीं रहा और ओ डोनोगह्यू के गोल की मदद से 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। दो मिनट के बाद टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर अमित रोहिदास ने दमदार फ्लिक करके टीम को 2-1 की बढ़त पर पहुंचा दिया। पहले हाफ में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त पर रही।

आयरलैंड ने फिर भारतीय डिफेंडरों की परीक्षा ली और तीसरे क्वार्टर के छठे मिनट में सीन मरे ने गोल करने में सफलता हासिल की। आयरलैंड ने स्कोर 2-2 से बराबर किया। फिर आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार ली कोल ने भारतीय गोलकीपर व डिफेंडरों को छकाते हुए गोल कर दिया। यह मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ।

टीम इंडिया ने अंत में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई स्ट्राइकर आयरलैंड की डिफेंस को तोड़ नहीं पाया। टीम इंडिया के पास हालांकि, आयरलैंड से हार का बदला लेने का मौका है। भारत और आयरलैंड के बीच शनिवार को 5वें व छठे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें