फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान अजलान शाह कपः भारत ने मलयेशिया को 4-2 से दी पटखनी

Tue, 26 Mar 2019 08:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

सुमित कुमार के दो शानदार मैदानी गोल के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में मेेजबान मलयेशिया को 4-2 से पराजित किया। भारत की यह टूर्नामेंट में तीन मैचों में दूसरी जीत है। एक मैच ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन


भारत के लिए सुमित (17वें, 27वें), वरुण कुमार (36वें मिनट) और कप्तान मनदीप सिंह (58वें मिनट) ने गोल किए। मलयेशिया की ओर से रजी रहीम (21वें मिनट) और तजुनद्दीन तिनगकू (57वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। कोरिया के भी इतने ही अंक हैं। मलयेशिया और कनाडा के छह-छह अंक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें