फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री रिजिजू का महिला हॉकी टीम को ओलंपिक क्वालीफायर के लिए मदद का आश्वासन 

Tue, 25 Jun 2019 05:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : pti
विज्ञापन

नव नियुक्त खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महिला हॉकी टीम की सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार ओलंपिक क्वालीफायर के लिए हर तरह की मदद मुहैया कराएगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 3-1 से हराकर रविवार को एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स का खिताब जीता।    

विज्ञापन


दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम अब एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन इसी साल होगा। इस 14 टीमों के टूर्नामेंट में दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला होगी जहां से प्रत्येक सात श्रृंखलाओं के विजेता ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।    

रिजिजू ने कहा, 'भारतीय महिला हाकी टीम काफी अच्छा खेली और हमें गौरवान्वित किया। मंत्रालय खिलाड़ियों को व्यक्तिगत और टीम के रूप में सभी तरह का सहयोग मुहैया कराएगा। मैं उनके कोचों से मिलने के लिए बेंगलुरू में उनके ट्रेनिंग सेंटर जाऊंगा और टीम की जरूरतों पर बात करूंगा। भारत के पास ओलंपिक में क्वालीफाई करने और हाकी में पदक जीतने का अच्छा मौका है।'    
विज्ञापन


भारत एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में अजेय रहा। टीम ने इस दौरान 29 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ चार गोल हुए। भारत ने सेमीफइनल में चिली को 4-2 जबकि फाइनल में एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को 3-1 से हराया।    

पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ गुरजीत कौर ने भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल दागे। कप्तान रानी रामपाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारतीय टीम अब तक दो बार 1980 और 2016 में ओलंपिक में शिरकत कर चुकी है। 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने के अलावा एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हाकी टीम इस साल ओलंपिक में जगह पक्की करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें