फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने चौथी बार जीता पुरुष विश्व कप का खिताब, फाइनल में स्पेन को दी मात; स्ट्रुथऑफ बने नायक

Sun, 30 Aug 2026 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलवीन

सार

जर्मनी ने स्पेन को हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जर्मनी के लिए माइकल स्ट्रुथऑफ ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप - फोटो : FIH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी ने फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जर्मनी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। जर्मनी का यह चौथा विश्व कप खिताब है। जर्मनी पाकिस्तान के साथ पुरुषों में सर्वाधिक बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली टीम बन गई है। 
विज्ञापन

पुरुष हॉकी विश्व कप - फोटो : FIH
पाकिस्तान के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी
जर्मनी ने इस तरह लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया और वह खिताब का बचाव करने में सफल रही। जर्मनी ने इस तरह पाकिस्तान के सर्वाधिक बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जर्मनी ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया को ही मात देकर अपने खिताब का बचाव किया था। जर्मनी ने फिर 2023 में बेल्जियम को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब उसने स्पेन को हराकर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया है।

स्ट्रुथऑफ का गोल बना निर्णायक
स्पेन और जर्मनी के बीच विश्व कप का फाइनल बेहद ही रोमांचक रहा। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकीं और पहले हाफ तक मैच गोलरहित बराबरी पर रहा। लेकिन जर्मनी के लिए माइकल स्ट्रुथऑफ ने 44वें मिनट में मैदानी गोल किया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। स्पेन की टीम अंतिम सीटी बजने तक बराबरी हासिल नहीं कर सकी। अंत में स्ट्रुथऑफ का यह एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ जिससे जर्मनी खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। स्पेन की टीम का स्वर्ण पदक जीतने का सपना एकबार फिर टूट गया। स्पेन तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले, स्पेन को 1971 में पाकिस्तान और 1998 में नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पुरुष हॉकी विश्व कप के विजेता
वर्ष विजेता टीम उपविजेता
1971 पाकिस्तान स्पेन
1973 नीदरलैंड भारत
1975 भारत पाकिस्तान
1978 पाकिस्तान नीदरलैंड
1982 पाकिस्तान जर्मनी
1986 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1990 नीदरलैंड पाकिस्तान
1994 पाकिस्तान नीदरलैंड
1998 नीदरलैंड स्पेन
2002 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया
2006 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया
2010 ऑस्ट्रेलिया जर्मनी
2014 ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स
2018 बेल्जियम नीदरलैंड्स
2023 जर्मनी बेल्जियम
2026 जर्मनी स्पेन
विज्ञापन

अर्जेंटीना को मिला कांस्य
वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को 2-1 के अंतर से हराया। अर्जेंटीना के लिए डोमेने थॉमस और कप्तान मातियास रे ने एक-एक गोल किए। वहीं, नीदरलैंड की ओर से फ्लोरिस मिडेनडॉर्प ने एक गोल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें