फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम को फिर लगा स्पेन से तगड़ा झटका, मिली 1-4 से करारी हार

Mon, 18 Jun 2018 05:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

स्पेन ने चौथे मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से करारी मात दी। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। स्पेन के लिए लोला रेरा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 10वें और 34वें मिनट में दो गोल दागे जबकि अन्य दो गोल लुसिया जिमेनेज ने 19वें और कारमन कानो ने 37वें मिनट में किए। 

विज्ञापन


भारत की ओर से एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया। स्पेन ने भारत को शुरुआती मैच में 3-0 से हराया था जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए तीसरे मैच में 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन शनिवार को उसे इस चौथे मैच में पराजय का मुंह देखना पड़ा। 

स्पेन ने भारत पर दबाव बनाते हुए पहले पांच मिनट में ही 2 पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिए थे लेकिन भारतीय टीम ने दोनों प्रयासों को विफल कर दिया। स्पेन की टीम शुरुआती 20 मिनट में काफी आक्रामक दिखी जिससे उसने दो गोल दाग दिए। शुरुआती झटकों के बाद भारत ने मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू किया। 
विज्ञापन


मेहमान ने अपने डिफेंस पर ध्यान लगाया और इसका उन्हें फल 22वें मिनट में उदिता के गोल से मिला जिन्होंने शानदार फील्ड गोल दागा। तीसरे क्वॉर्टर में स्पेन ने आक्रामकता बरती और अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने तीसरा गोल 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हासिल किया। तीन मिनट बाद यह बढ़त 4-1 हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें