आगामी हॉकी इंडिया लीग की एक फ्रेंचाइजी रांची राइनो ने दक्षिण अफ्रीका के ग्रेग क्लार्क को दो बार के ओलंपियन बलजीत सिंह सैनी के मुख्य कोच चुना है। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके बलजीत भारतीय जूनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल में मलयेशिया में सुल्तान आफ जोहोर कप में रजत पदक जीता था। क्लार्क इस समय दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं और वह पिछले साल वर्षों से राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दे रहे हैं।