भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी के पुराने दिन फिर लौटेंगे और विश्व स्तर पर काफी ऊंचा मुकाम फिर हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में भारतीय हॉकी की वैसी ही धाक कायम होगी जैसे पहले के जमाने में हुआ करती थी।
भारतीय हॉकी टीम भले ही ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन उसके बाद हुई एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन और अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतकर टीम ने साबित कर दिया है कि यह टीम आने वाले दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन देने को तैयार है। हॉकी इंडिया लीग से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।’