फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sjoerd Marijne: मारिन औपचारिक तौर पर भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़े, दोबारा मिली है मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Wed, 14 Jan 2026 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोर्ड मारिन ने आधिकारिक तौर पर भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच पद संभाल लिया है। हॉकी इंडिया ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
शोर्ड मारिन - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर जुड़ गए हैं। मारिन का इस टीम के साथ 2017 से 2021 तक का कार्यकाल सफल रहा था। मारिन को करीब दो सप्ताह पहले दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया था। टोक्यो ओलंपिक में टीम को ऐतिहासिक चौथा स्थान दिलाने के बाद यह उनकी भारतीय महिला टीम के कोचिंग प्रणाली में उनकी वापसी है।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने साझा की तस्वीरें 
हॉकी इंडिया ने मारिन की तस्वीर साझा कीं जिसमें उनका स्वागत देश के शीर्ष खेल अधिकारियों और महासंघ के प्रशासकों द्वारा किया गया। मारिन ने भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नई ऊर्जा के साथ भारत वापस।' इस 51 साल के कोच को अपने काम में मटियास विला का सहयोग मिलेगा, जो टीम के एनालिटिकल (विश्लेषणात्मक) कोच होंगे।
विज्ञापन

विश्व कप क्वालिफायर होंगे पहली बड़ी चुनौती
मुख्य कोच के रूप में मारिन की पहली बड़ी चुनौती आठ से 14 मार्च के बीच हैदराबाद में होने वाले महिला विश्व कप क्वालिफायर होंगे। मारिन ने हरेंद्र सिंह की जगह ली है। हरेंद्र ने पिछले साल दिसंबर में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। नीदरलैंड के इस कोच के शुरुआती कार्यकाल में भारतीय महिला हॉकी टीम को 2017 में वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल, 2018 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और जकार्ता एशियाई खेलों में टीम ने रजत पदक जीता था। इसके बाद भारत ने एफआईएस ओलंपिक क्वालिफायर में अमेरिका को 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

मारिन ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार के बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था। भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 19 जनवरी से साई बंगलूरू में शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें