फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लीग में साइमन की भी लगेगी बोली

Thu, 18 Oct 2012 11:13 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए अगले महीने होने वाली नीलामी में न्यूजीलैंड के नौ खिलाड़ियों में स्टार खिलाड़ी साइमन चाइल्ड भी शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 170 मैचों में 93 गोल दागे हैं।
विज्ञापन


लीग के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि भारतीय हॉकी प्रशंसक न्यूजीलैंड के बड़े खिलाड़ियों को अपनी घरेलू लीग मे खेलते देख बेहद खुश होंगे। मुझे इस बात की भी खुशी है कि न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और कई यूरोपीय टीमों के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक टीम में खेलेंगे।’
विज्ञापन


चाइल्ड के अलावा न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी फिलिप बरोस ने भी एचआईएल की नीलामी के लिए करार पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें