आदित्य ठाकरे ने खड़े किए सवाल
शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, हॉकी एशिया कप का आयोजन बिहार में होना है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इसमें शामिल होने के लिए पाकिस्तान टीम को एनओसी दे दिया है। अगर कोई आपत्ति नहीं करता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान के शामिल होने के लिए मंजूरी मांगेगी।
आदित्य ने कहा, एक तरफ जहां हम उस देश की आतंकी परस्त मानसिकता से लड़ रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार चाहती है कि हमारी खिलाड़ी उसी पाकिस्तान टीम के खिलाफ हमारे देश में खेले और यूएई में क्रिकेट खेले।