फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी: फाइनल में सेना और एयर इंडिया की भिड़ंत, पीएसबी और पेट्रेलियम बोर्ड सेमीफाइनल में हार

Sun, 02 Feb 2020 09:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड और एयर इंडिया खेल संवर्धन बोर्ड 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) के फाइनल में आमने-सामने होंगे। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब और सिंध बैंक को 2-0 से हराया। वहीं एयर इंडिया खेल संवर्धन बोर्ड ने पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड को 5-3 से हराया।

विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में एसएससीबी के लिए जुगराज सिंह ने 26वें और अजिंक्य जाधव ने 55वें मिनट में गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में एयर इंडिया के लिए मोहम्मद राहिल मौसीन ने 25वें, 41वें, 44वें और 56वें मिनट में गोल दागे जबकि मोहम्मद फराज ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं पेट्रोलियम के लिए दिवाकर राम ने छठे, अरमान कुरैशी ने सातवें और तलविंदर सिंह ने 59वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें