फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा एफआईएच अध्यक्ष बनने के लिए नरिंदर बत्रा ने फिर नामांकन भरा

Sat, 13 Mar 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा - फोटो : indianexpress
विज्ञापन

दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष बनने के लिए निवर्तमान नरिंदर बत्रा ने संचालन संस्था की दिल्ली में 22 मई को होने वाली 47वीं वैधानिक कांग्रेस से पहले अपना नामांकन भरा है। विश्व खेल संस्था ने विज्ञप्ति में कहा, 'एफआईएच दिशानिर्देशों के अनुसार नामांकन अब एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल द्वारा एफआईएच के चुनावों की देखरेख करने वाले पैनल (ईओपी) को सौंपे जाएंगे।'

विज्ञापन


इसके अनुसार, 'ईओपी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एफआईएच चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से एफआईएच कानून, अखंडता संहिता, चुनावों की नियमावली और आम दिशानिर्देशों के अंतर्गत कराये जायें। किसी भी नामांकन को मान्य करने के लिये ईओपी द्वारा मंजूरी दी जानी चाहिए।'

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) प्रमुख बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 18 फरवरी को एफआईएच कांग्रेस को लिखे पत्र में फिर से इस पद पर चुनाव लड़ने का खुलासा किया था। अब एफआईएच ने बत्रा और अन्य अधिकारियों के खेल की शीर्ष स्थान के विभिन्न पदों के लिए भरे नामांकन की पुष्टि की जिसकी अंतिम समय सीमा 12 मार्च थी।
विज्ञापन


बता दें कि एफआईएच कांग्रेस को पिछले साल कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था, जिससे बत्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। पिछले महीने बत्रा ने कांग्रेस को लिखे अपने पत्र में कहा था कि उन्होंने वैश्विक रूप से खेल के विकास के लिए वह सबकुछ किया है जो वह कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें