फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कप्तान सरदार सिंह हॉकी इंडिया की चयन समिति में शामिल

Tue, 15 Jan 2019 09:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन

पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया की 13 सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया है, जिसके अध्यक्ष 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बी पी गोविंदा होंगे। 

विज्ञापन


सरदार ने पिछले साल एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने चयनसमिति में शामिल होने की पुष्टि की। सरदार ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, 'हां, मुझे इस भूमिका की पेशकश की गई और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। यह मेरे लिए नई चुनौती है और मैं किसी भी तरह से भारतीय हॉकी की सेवा करना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से भिन्न चुनौती और रोमांचक है। इतने वर्षों तक मैं खिलाड़ी रहा और अब मुझे नई भूमिका निभाने का मौका मिला है।' 

चयनसमिति में हरबिंदर सिंह, सैयद अली, एबी सुब्बैया, आरपी सिंह, रजनीश मिश्रा, जायदीप कौर, सुरेंदर कौर, असुंता लाकड़ा, हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और सीनियर पुरूष एवं महिला टीमों के मुख्य कोच शामिल हैं। इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें