फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकीः चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

Thu, 31 May 2018 05:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

पूर्व कप्तान सरदार सिंह और बिरेंद्र लाकड़ा की 23 जून से नीदरलैंड्स में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया और पिछले सत्र की तुलना में काफी बदलाव किए हैं। भारतीय हॉकी टीम की कमान पीआर श्रीजेश के हाथों में सौंपी गई है।

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था, जिसमें सरदार सिंह को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद बेंगलुरु में संपन्न ट्रेनिंग कैंप के कारण सरदार सिंह की टीम में वापसी हुई है। सरदार के जैसे ही लाकड़ा की भी वापसी हुई।

चयनकर्ताओं ने डिफेंडर्स रूपिंदर पाल सिंह, कोठाजित सिंह और गुरिंदर सिंह को टीम में शामिल नहीं किया है। स्ट्राइकर्स में ललित उपाध्याय और गुरजंत सिंह को बाहर किया गया जबकि रमनदीप सिंह की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने गोलकीपर सूरज कारकेरा की जगह बहादुर पाठक को मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की घोषणा के बाद कप्तान श्रीजेश ने कहा, 'हमारी कोशिश दमदार प्रदर्शन करके जीत हासिल करने की होगी।' 

भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 23 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार हैः

गोलकीपर्स- पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक।

डिफेंडर्स- हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, जरमनप्रीत सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास।

मिड-फील्डर्स- मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान), सरदार सिंह और विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड- सुनील सोमरपेत वित्लाचार्य, रमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, सुमित कुमार (जूनियर), अकाशदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें