फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड हॉकी लीग को हल्के में नहीं ले रहे सरदार

Sat, 16 Feb 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग की थकान भारतीय खिलाड़ियों पर हावी है। बावजूद इसके सरदार सिंह एंड कंपनी वर्ल्ड हॉकी लीग-2 में पूरा जोर लगाएगी। भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह साफ कर देते हैं कि यह देश के गौरव का मामला है। वह इस लीग को हल्के में नहीं ले रहे हैं। आखिर यह वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने का मामला है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वह लीग के लिए कमजोर टीमों के बावजूद दूसरे दर्जे की टीम उतारने की बात खारिज कर देते हैं। पुरुष टीम जहां इस लीग को जीतने की दावेदार है वहीं जापान और रूस जैसी टीमों की मौजूदगी में महिला टीम के लिए बुरी खबर है। टीम की प्रमुख खिलाड़ी पूनम रानी पैर के अंगुठे में फ्रैक्चर के चलते बाहर हो गई हैं जबकि रानी रामपाल पर अब तक संदेह है।

भारतीय हॉकी को सहारा के साथ तेल और गैस कंपनी केयर्न के रूप में शुक्रवार को नया प्रायोजक मिल गया। यह कंपनी हॉकी के विकास पर सालाना कई करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरदार सिंह थकान की बात स्वीकार करते हैं। यही कारण है कि कोच माइकल नॉब्स ने अब तक कड़ी ट्रेनिंग नहीं शुरू कराई है। यह काम अब शुरू होगा। छह टीमों की इस लीग में सरदार आयरलैंड को मजबूत मानते हैं। हालांकि वह चीन, फिजी, ओमान, बांग्लादेश को भी छूट नहीं देंगे। यहां जीतने वाली टीम लीग के तीसरे राउंड में खेलेगी।
विज्ञापन


एचआईएल में ऑफ कलर रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पीटी राव की फार्म को लेकर सरदार कुछ चिंतित हैं। वह कहते हैं कि श्रीजेश देश के नंबर एक गोलकीपर हैं। वह फार्म में वापसी कर लेंगे। वहीं मंदीप सिंह और मलक सिंह जैसे खिलाड़ियों को वह एचआईएल की खोज मानते हैं। संदीप की वापसी पर वह कहते हैं कि वह जल्द टीम में होंगे। वैसे रूपिंदर पाल, रघुनाथ और डब्लूएसएच खेलने वाले गुरजिंदर सिंह के रहते ड्रैग फ्लिकिंग विभाग कमजोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें