फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू सीनियर हॉकी: साई इलेवन लखनऊ की टीम पंजाब पुलिस को हरा क्वार्टरफाइनल लीग में

Sat, 17 Nov 2018 03:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

अरुण साहनी, श्रद्धानंद तिवारी और अजय यादव के एक-एक गोल की बदौलत साई लखनऊ ने दो बार पिछड़ने के बाद गजब की वापसी करते हुए मजबूत पंजाब पुलिस को यहां शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में 4-3 से हराकर 55वें नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल लीग के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। पराजित पंजाब पुलिस के लिए रूपिंदर पाल सिंह, कर्णबीर सिंह और धर्मवीर सिंह ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन


भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वाल्मिकी बंधुओं-युवराज और देविंदर तथा विकास चौधरी के एक-एक गोल की बदौलत मुंबई इलेवन ने इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) पर 3-2 से जीत के साथ क्वार्टरफाइनल लीग के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। पराजित इंडियन एयर फोर्स के लिए भारत के सीनियर शिविर में शामिल रहे ओडिशा के आदिवासी खिलाड़ी आनंद लाकड़ा के साथ सनवर अली ने एक-एक गोल किया है।

क्वार्टरफाइनल लीग में साई लखनऊ की टीम पूल ए में पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय रेलवे, और आर्मी इलेवन की टीम के साथ है। साई लखनऊ की टीम पूल ए में अपना पहला मैच भारतीय रेलवे के खिलाफ शनिवार को खेलेगी। वहीं मुंबई इलेवन की टीम पूल बी में एयर इंडिया, सीएजी इलेवन और पंजाब व सिंध बैंक के साथ है। मुंबई इलेवन पूल बी में अपना पहला मैच रविवार को सीएजी इलेवन से  खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें