फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान, रुपिंदर-हरमनप्रीत की वापसी, जसकरण नया चेहरा 

Tue, 30 Apr 2019 09:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह - फोटो : pti
विज्ञापन

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर और फुलबैक रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर अरमान कुरैशी और स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम में जालंधर के 25 वर्षीय जसकरण सिंह नया चेहरा होंगे। भारतीय टीम का दौरा दस मई से शुरू होगा। फुलबैक सुरेंद्र कुमार की उपकप्तानी बरकरार रखी है। रुपिंदर ने जकार्ता एशियाई खेलों यानी करीब आठ महीने बाद टीम में वापसी की है। नए उस्ताद ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में टीम की यह पहली बड़ी परीक्षा होगी।

पूरी तरह फिट होने के बावजूद अनुभवी एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, चिंगलेनसाना सिंह  और सिमरनजीत सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं पिछले महीने अजलान शाह कप में शिरकत करने वाली टीम में शामिल ड्रैग फ्लिकर फुलबैक वरुण कुमार, अमित रोहिदास, मिडफील्डर सुमित , सिमरनजीत सिंह और शिलानंद को टीम से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन


भारतीय कोच ग्राहम रीड ने कहा,  

हमने अनुभवी और नवोदित खिलाड़ियों की मिली-जुली संतुलित टीम चुनी है। कई अनुभवी खिलाड़ियों ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। हमें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैच खेलने हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के नामी क्लब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया थंडरस्टिक्स के खिलाफ भी एक मैच शामिल होगा। यह दौरा हमारे भारतीय खिलाड़ियों के लिए एफआईएच सीरीज फाइनल्स के लिए बढ़िया तैयारी का मौका होगा।’- 


टीम : गोलरक्षक : कृष्ण पाठक, पीआर श्रीजेश। रक्षापंक्ति : रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार(उपकप्तान), हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह। मध्यपंक्ति : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), जसकरण सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा। अग्रिम पंक्ति : मनदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, सुमित कुमार जू. और अरमान कुरैशी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें