men's national hockey championship
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने शनिवार को यहां उलटफेर करते हुए गत चैम्पियन पंजाब पर 3-2 से जीत दर्ज की और नौंवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम कर लिया। हरसाहिब सिंह ने 35वें और 45वें मिनट में दो गोल दागे जबकि दिलप्रीत सिंह ने 57वें मिनट में विजेता टीम के लिये गोल किया।
पंजाब के लिये रूपिंदर पाल सिंह ने 23वें और रमनदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागा। वहीं पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) ने पंजाब एवं सिंध बैंक को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
तलविंदर सिंह ने आठवें, देविंदर वाल्मिकी ने 13वें, हरमनप्रीत सिंह ने 49वें और मंदीप सिंह ने 57वें मिनट में पीएसपीबी के लिये गोल किये जबकि पंजाब एवं सिंध बैंक के लिये एकमात्र गोल गगनप्रीत सिंह ने 51वें मिनट में किया।