फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची राइनोज ने मुंबई मैजिशियंस को हराया

Tue, 29 Jan 2013 12:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग के 17वें मैच में रांची राइनोज ने मुंबई मैजिशियंस को 2-1 से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया। दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें आखिरकार बाजी रांची ने ही मारी और मुंबई को टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने से रोक दिया।
विज्ञापन


सात मैचों में रांची की यह पांचवीं जीत है जबकि मुंबई की टीम इतने ही मैचों में अब तक कोई भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है। रांची अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली वेबराइडर्स के भी छह मैचों से 27 अंक हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है।

दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है जबकि उसका एक मैच बराबरी पर छूटा था। मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें