टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए, जिसमें रायबरेली, बाराबंकी, गुड़गांव और उड़ीसा ने विजय हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 9-महार और डीएचए रायबरेली के मध्य हुआ। इस मैच में रायबरेली ने 9-महार को 3-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से योदिन, अरुण और सुशील ने तथा पराजित टीम की ओर से अरुण ने गोल किए।
दूसरा मैच डीएचए बाराबंकी और डीएचए नैनीताल के बीच खेला गया। यह मुकाबला बाराबंकी के नाम 2-0 से रहा। इस मैच में राहुल ने दोनों गोल किए। तीसरा मैच एसटीसी बरेली तथा स्पोर्ट्स हास्टल गुड़गांव केबीच हुआ, जिसमें निर्धारित समय पर दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर छूटीं।
अंत में टाई ब्रेकर से निर्णय हुआ, जिसमें गुड़गांव की टीम भारी पड़ी और उसने विजयश्री हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुरुवार का अंतिम और चौथा मैच स्पोर्ट्स हास्टल रामपुर और जिंदल स्टील अंगुल उड़ीसा केबीच हुआ।
इस रोमांचकारी मुकाबले में उड़ीसा ने 2-0 से जीत दर्ज की। रेफरी राजू, लाल खां, गय्यूर खां, सलीम, मुमताज हुसैन, पंकज रावत तथा टेक्निकल अंपायरिंग महफूज खां ने की। टाउनहाल क्लब केसचिव अच्छू खां ने बताया कि कल शुक्रवार केमुकाबले अपरान्ह दो बजे से होंगे।