फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: पंजाब ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती, फाइनल में मध्य प्रदेश को हराया

Wed, 16 Apr 2025 10:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

पंजाब के लिए जुगराज सिंह (30वें, 49वें मिनट) ने फाइनल मैच में दो गोल किए, जबकि जसकरन सिंह (38वें) और मनिंदर सिंह (46वें) पंजाब के लिए अन्य गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
हॉकी का मैदान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब ने हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के डिवीजन-ए के फाइनल में मंगलवार को मध्य प्रदेश को 4-1 से हरा दिया और चैंपियनशिप अपने नाम की। उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जुगराज सिंह (30वें, 49वें मिनट) ने फाइनल मैच में दो गोल किए जबकि जसकरन सिंह (38वें) और मनिंदर सिंह (46वें) पंजाब के लिए अन्य गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मध्य प्रदेश के लिए प्रताप लाकड़ा (28वें) ने एकमात्र गोल किया। तीसरे-चौथे स्थान के मैच में कुशवाह सौरभ आनंद (29वें, 49वें), शारदा नंद तिवारी (35वें), दीप अतुल (48वें) और शिवम आनंद (60वें) ने उत्तर प्रदेश के लिए गोल किए। मोइरांगथेम रबीचंद्रन सिंह (45वें मिनट) ने मणिपुर के लिए सांत्वना गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें