बलबीर सिंह सीनियर की उम्र के तीन पड़ाव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय हॉकी जगत ने आज अपना एक नगीना खो दिया। मैदान पर हमेशा जीत के लिए जूनुनी बलबीर आखिरकार मौत के हार गए। बीते कई हफ्तों से बीमार चल रहे इस हॉकी के जादूगर ने सोमवार को 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह शायद भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के आखिरी पहरेदार थे। तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह सीनियर की मौत की खबर से समूचे खेल जगत में सन्नाटा पसर गया। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
भारतीय खेल जगत ने उनके निधन पर शोक जताते हुए सिंह को ऐसा दुर्लभ आदर्श बताया जिनकी उपलब्धियां कई पीढियों तक खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी, उनके निधन पर हॉकी ही नहीं क्रिकेट जगह और राजनीतिज्ञों ने भी शोक जताया है। देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार ने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई
गृहमंत्री अमित शाह ने उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को भाग्यशाली बताया।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो आखिरी वक्त में उनसे मुलाकात भी करते रहते थे।