फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे पर आएगी पाक हॉकी टीम

Tue, 05 Mar 2013 12:58 AM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की हॉकी टीम सात साल बाद पांच मैचों की सीरीज खेलने अगले महीने भारत आएगी। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) और हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते मलयेशिया में एशियन हॉकी फेडरेशन की हुई बैठक के दौरान इस सीरीज के लिए आपस में सहमति जताई।
विज्ञापन


पांच से 15 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली इस सीरीज के मैच रांची, लखनऊ, दिल्ली, मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे। पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा के मुताबिक इसके बाद भारतीय टीम भी पाकिस्तान में 23 अप्रैल से पांच मैचों की सीरीज खेलेगी जिसके मैच लाहौर, फैसलाबाद, कराची और सियालकोट में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें