फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने से चूका पाकिस्तान, हॉकी क्वालीफायर में नीदरलैंड ने हराया

Mon, 28 Oct 2019 01:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया। तीन बार की ओलंपिक चैंपियन रही पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम अगले साल टोक्यो में खेले जाने वाले ओलंपिक गेम्स में जगह नहीं बना पाई। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 1-6 से नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली हार की वजह से पाकिस्तानी की हॉकी टीम रेस से बाहर हो गई।

विज्ञापन


द डॉन से बातचीत में हॉकी खिलाड़ी राशिद महमूद ने कहा कि यह एक बहुत बुरा दिन है, हमने ओलंपिक में खेलने का मौका खो दिया। हम दूसरे मुकाबले में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। डच टीम ने आज के मुकाबले में बहुत ही अच्छी तरह से डिफेंस किया और हमने अच्छी तरह से शुरुआत भी नहीं की।

पाकिस्तानी टीम ने ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल जीता है। साल 1960, 1968 और 1984 में पाकिस्तानी टीम ओलंपिक चैंपियन रही थी। आखिरी बार साल 1992 में खेले गए ओलंपिक में पाकिस्तान की हॉकी टीम को कांस्य पद मिला था। इसके बाद से टीम ने कभी कोई पदक नहीं जीता है। इस बार के ओलंपिक में वह अब नहीं खेल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें