फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Hockey: पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने राष्ट्रीय टीम के मैनेजर अंजुम सईद को बर्खास्त किया, बताई यह वजह

Fri, 02 Jan 2026 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

एफआईएच प्रो लीग का दूसरा चरण अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में होगा। पीएचएफ के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि अंजुम इस प्रतियोगिता के लिए अभ्यास शिविर में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने ब्राजील में अनुशासनहीनता की एक घटना पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कड़ा रवैया अपनाते हुए पूर्व ओलंपियन अंजुम सईद को राष्ट्रीय टीम के मैनेजर पद से बर्खास्त कर दिया और वह एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण में यह भूमिका नहीं निभा पाएंगे। एफआईएच प्रो लीग का दूसरा चरण अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में होगा। पीएचएफ के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि अंजुम इस प्रतियोगिता के लिए अभ्यास शिविर में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

सूत्र ने बताया, 'पिछले महीने अर्जेंटीना से राष्ट्रीय टीम के साथ स्वदेश लौटते समय अंजुम के अनुशासनहीन व्यवहार के कारण उन्हें टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया न भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्य कोच ताहिर जमां ऑस्ट्रेलिया में मैनेजर की भूमिका भी निभाएंगे।'
विज्ञापन

अंजुम को स्वदेश लौटते समय रियो डी जनेरियो में ब्राजील के अधिकारियों ने उस समय हिरासत में ले लिया था, जब विमान ईंधन भरने के लिए वहां रुका था। अंजुम को विमान में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था, जिसके कारण एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ उनकी बहस हुई और फिर उन्हें एक दिन के लिए हिरासत में ले लिया गया और टीम के साथ वापस लौटने की अनुमति नहीं दी गई। अंजुम और उनके साथ रुका हुआ एक खिलाड़ी दो दिन बाद स्वदेश लौटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें