अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने पाकिस्तान को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। इसके पाकिस्तान ने भारत को इसका जिम्मेदार ठहराया है। एफआईएच के मुताबिक, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने अंतिम तारीख तक अपने खिलाड़ियों का कार्यक्रम नहीं बताया था।
पीएचएफ ने हालांकि इसके बाद एफआईएच की आलोचना की है। उसके अनुसार यह एक सोची-समझी साजिश है। पीएचएफ के सचिव शहबाज अहमद ने भारत के सिर इसका ठीकरा फोड़ा है।
पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' ने मंगलवार को लिखा है, “पाकिस्तान ने किसी भी कार्यक्रम में देरी नहीं की। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अंतिम तिथी से पहले वीजा न देने के लिए भारत जिम्मेदार है।”
बकौल शाहबाज, "हमारी सरकार ने समय पर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ती प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया था। यह दुख की बात है कि पाकिस्तान जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा।”