ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को 2018 ओडिशा पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 तक होने वाले टूर्नामेंट की आधिकारिक काउंटडाउन घड़ी भी पटनायक ने जारी की।
नवीन ने इस मौके पर कहा, 'हॉकी विश्व कप का लोगो जारी करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ओडिशा तेजी से खेल स्थल बनते जा रहा है।' इस मौके पर आठ देशों के खिलाड़ी और अधिकारी भी मौजूद थे, जो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में हिस्सा लेने आए हुए हैं। बता दें कि हॉकी वर्ल्ड लीग 1 दिसंबर से शुरू होगी।
बहरहाल, कलिंगा स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। करीब 15,000 दर्शक स्टेडियम में बैठकर खेल का आनंद ले सकते हैं।
Shri @Naveen_Odisha, Hon'ble Chief Minister of Odisha, officially unveiled the logo for the Odisha Men’s #HWC2018. Take a look at a few snapshots from the event on 29th Nov. #IndiaKaGame
Album: https://t.co/PSj6MIdc5e pic.twitter.com/uZFokwAX3A— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 29, 2017
पटनायक ने इस अवसर पर राज्य के 59 खिलाड़ियों मतें 76।75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी वितरित की। हॉकी खिलाड़ियों दिपसान टिर्की, अमित रोहिदास, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो और रशमिता मिंज में से प्रत्येक को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए 7।5 लाख रुपए दिए गए।
पैरा एथलीट्स जयंती बहेरा, प्रमोद भगत, मोहित तंधी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।