फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नींव रखी

Tue, 16 Feb 2021 10:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
विज्ञापन
राउरकेला हॉकी स्टेडियम - फोटो : twitter
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी। स्टेडियम का नाम मशहूर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा। पटनायक ने सुंदरगढ जिले की एक दिवसीय यात्रा के दौरान यहां स्टेडियम के निर्माण को हरी झंडी दिखाई। इस स्टेडियम में पुरूषों के 2023 विश्व कप के मैच भी होंगे। करीब 20000 की दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम बीजू पटनायक तकनीक विश्वविद्यालय के परिसर में बनेगा। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने कहा कि यह स्टेडियम एक साल में तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें