ओडिशा और उत्तर प्रदेश ने सोमवार को यहां 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 (ए डिवीजन) के पांचवें दिन जीत दर्ज की।
ग्रुप ए में ओडिशा ने हॉकी एचआईएम के खिलाफ 6-1 की आसान जीत दर्ज की जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हाकी चंडीगढ़ को 3-2 से हराया।
हॉकी गंगपुर ओडिशा और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच मुकाबले को रद्द कर दिया गया