फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य, सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव

Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

  • सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे है और उन्हें साई एनसीओई’ में पृथकवास पर रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान रानी रामपाल सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को बताया कि ये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अपने गृह नगर से साई के बेंगलुरु परिसर में आए थे और प्रोटोकॉल के मुताबिक पृथकवास समय पूरा करने के बाद 24 अप्रैल को सभी का कोरोना वायरस की जांच की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक कि महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं। इसके अलावा, वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे है और उन्हें साई एनसीओई में पृथकवास पर रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें