फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान, मनप्रीत को मिली कमान

Mon, 03 Feb 2020 06:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों में मनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वहीं, 24 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा राजकुमार पाल हैं। हरमनप्रीत सिंह आठ और नौ फरवरी को भुवनेश्वर में होने वाले मैचों में भारत के उपकप्तान होंगे। राजकुमार पाल ने पिछले सत्र में भारतीय जूनियर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जूनियर टीम सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। अनुभवी पी आर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, जरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह भी टीम में है। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि इन मैचों का मकसद ओलंपिक चयन के लिए टीम का सही संयोजन तलाशना है और हर खिलाड़ी को अपना दावा पुख्ता करने का मौका देना है।

टीमः पी आर श्रीजेश, के बी पाठक, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, जरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, चिंग्लेनसना सिंह, राज कुमार पाल, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, रमनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, कोथाजीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, नीलाकांता शर्मा, गुरजंत सिंह, एस वी सुनील।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें