भारत ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए असहाय रूस को 10-1 से रौंदकर एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में पूल ‘सी’ से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारतीय टीम को मोनशेंग्लाबाख (जर्मनी) में खेले जा रहे टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 1-6 से पराजय झेलनी पड़ी थी।
लेकिन अगले मैच में जोरदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से और अब रूस को पीटकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारतीय टीम अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही। इसी पूल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला 3-3 से बराबर पर छूटा।