फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Hockey World Cup: जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप का ड्रॉ जारी, भारत पूल बी में पाकिस्तान के साथ

Sat, 28 Jun 2025 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने

सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव के साथ ड्रॉ समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
जूनियर हॉकी विश्व कप - फोटो : IHF TWitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान भारत को शनिवार को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के पूल बी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया है जिसका आयोजन इस साल 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ समारोह यहां एफआईएच मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस चरण में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

पूल ए: जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और आयरलैंड।
पूल बी: भारत, पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड।
पूल सी: अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान और चीन।
पूल डी: स्पेन, बेल्जियम, मिस्र और नामीबिया।
पूल ई: नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रिया।
पूल एफ: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और बांग्लादेश।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव के साथ ड्रॉ समारोह में भाग लिया। इकराम ने एक बयान में कहा, 'बहुत खुशी की बात है कि हम पहली बार 24 टीमों वाले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप की ओर यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह उभरते देशों सहित सभी देशों के युवाओं को सशक्त बनाने की एफआईएच रणनीति का एक हिस्सा है और यह टूर्नामेंट इस दिशा में पहला कदम होगा।'

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने कहा, 'हॉकी की दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम 24 देशों की भागीदारी वाले पहले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए पूल ड्रॉ कर रहे हैं।' जर्मनी मौजूदा जूनियर पुरुष विश्व चैंपियन है जिसने 2023 चरण के फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें