फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने शूटआउट में जर्मनी को हराया, महिला टीम ने ऑरेंज रूड से ड्रॉ खेला

Thu, 30 May 2024 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रेडा (नीदरलैंड)

सार

भारतीय जूनियर पुरुष टीम नियमित समय में जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन मैच खत्म होने से चार मिनट पहले जर्मनी ने बराबरी हासिल कर ली जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया। फिर पेनल्टी शूटआउट में भारत ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने जूनियर हॉकी टीमों के यूरोप दौरे का समापन जर्मनी पर शूट आउट में पुरुष टीम की जीत के साथ किया जबकि महिला टीम ने ऑरेंज रूड क्लब के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। बुधवार को ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश में नियमित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद पुरुष टीम ने पेनल्टी में 3-1 से जीत हासिल की। गुरजोत सिंह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने शूट आउट में गोल किए। इससे पहले नियमित समय में मुकेश टोप्पो ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर गोल किया।
विज्ञापन


पेनल्टी शूटआउट में जीता भारत
भारतीय जूनियर पुरुष टीम नियमित समय में जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन मैच खत्म होने से चार मिनट पहले जर्मनी ने बराबरी हासिल कर ली जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया और नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। यह जूनियर पुरुष टीम की दौरे के पांच मैचों में दूसरी जीत है। टीम ने 20 मई को एंटवर्प में अपने शुरुआती मैच में बेल्जियम को पेनल्टी के जरिए 4-2 (2-2) से हराया था। टीम को तीन हार का सामना भी करना पड़ा। टीम को बेल्जियम (2-3), ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश (4-5) और जर्मनी (2-3) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।


महिला हॉकी में क्या हुआ?
महिला टीम ने बुधवार को ऑरेंज रूड के खिलाफ ड्रॉ खेलने के अलावा दो जीत दर्ज की जबकि उसे दो हार का भी सामना करना पड़ा। ऑरेंज रूड के खिलाफ संजना होरो (18वें मिनट) ने भारत को बढ़त दिलाई। ऑरेंज रूड को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने दोनों हमलों को नाकाम कर दिया जिससे टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।
विज्ञापन


ऑरेंज रूड ने तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर पर दो बार गोल करके 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में स्कोर बराबर कर दिया जब अनीशा साहू (58वें मिनट) ने अंतिम क्षणों में गोल किया। भारत ने इससे पहले ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश (2-0) और बेल्जियम को 4-2 (2-2) से हराया था। उसे बेल्जियम और जर्मनी के खिलाफ शिकस्त भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें