फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूड फेलिक्स बने जूनियर पुरूष हॉकी टीम के नए कोच

Tue, 22 Aug 2017 10:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
Hockey India - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ज्यूड फेलिक्स सेबेश्चियन को आज भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया। हॉकी इंडिया ने टीम के सफल यूरोप दौरे के बाद यह नियुक्ति की जिसमें पिछले साल के जूनियर पुरूष कोर ग्रुप के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जॉन ने जोर दिया कि हाकी इंडिया द्वारा पांच-छह वर्षों से शुरू किये ये कार्यक्रमों का फल मिल रहा है जिसमें जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर टीम में जगह बनाने के लिये आगे बढ़ाना शामिल है जिससे इस नये ओलंपिक चक्र में प्रतिभाओं का पूल बढ़ेगा।

तैंतीस सदस्यीय जूनियर पुरूष कोर ग्रुप ज्यूड फेलिक्स के नेतृत्व में ट्रेनिंग करेगा जिसमें लड़के विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने की तैयारी में करेंगे। जॉन ने कहा, ‘‘ज्यूड फेलिक्स कोच के तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान के रूप में अपना अपार अनुभव लेकर आयेंगे। उनके मार्गदर्शन में हम जूनियर कोर ग्रुप को मजबूत करना चाहते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाकी इंडिया का यह कार्यक्रम 2020 और 2024 ओलंपिक खेलों में अच्छा नतीजा लाने के लिये बनाया गया है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें