फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम का कोच छेड़छाड़ में गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2013 07:47 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की अंडर-20 महिला हॉकी टीम के कोच अंगद सिंह को छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिंह को पंजाब टीम की खिलाड़ियों की शिकायत के आधार पर साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। माधोपुर डिवीजन के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर गोवर्धन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एपी एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार को नई दिल्ली जा रहे सिंह को करीमनगर जिले के रामागुंडम रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया।

रविवार को समाप्त हुई राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप अंडर-20 में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तेजदीप कौर मेनन ने बताया कि पंजाब टीम की खिलाड़ियों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। खिलाड़ियों ने उनसे हैदराबाद आते वक्त छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने की बात कही थी।
विज्ञापन


अंगद सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज करने के बाद हमने एक विशेष पुलिस टीम को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की जांच के लिए रवाना किया। आखिरकार साइबराबाद पुलिस ने सिंह को एपी एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें