फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से ड्रॉ खेलकर भारतीय महिला टीम ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में 

Wed, 21 Aug 2019 09:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को चीन से गोलरहित ड्रॉ खेलकर ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


भारतीय टीम पहले क्वॉर्टर में अच्छी लय में दिख रही थी और उसने चीनी रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाया। दुनिया में 10वें नंबर की भारतीय महिला टीम को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल लेकिन गुरजीत कौर इसे गोल में नहीं बदल पाईं। 

भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में भी आक्रामक शुरुआत की और उसने 17वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। गुरजीत के प्रयास को फिर से चीनी गोलकीपर डोंगझियाओ ली ने नाकाम कर दिया। चीन को फाइनल में पहुंचने के लिए जीत की दरकार थी लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसके हर हमले को असफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम तीन मैचों में पांच अंक लेकर शीर्ष पर रही और अब बुधवार को फाइनल में उसका मुकाबला विश्व में 14वें नंबर के जापान से होगा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें