फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम डबलिन रवाना, चार देशों के अंडर-21 टूर्नामेंट में लेंगी भाग

Sun, 26 May 2019 12:15 PM IST
Rajeev Rai सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

यंग प्रतिभासम्पन्न डिफेंडर सुमन देवी थोडम की अगुवाई में भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम डबलिन (आयरलैंड) में चार देशों के केंटर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट और इसके बाद बेलारूस में उसके खिलाफ बारानोविच में मैच खेलने के लिए बेंगलुरू से रवाना हो गई।

विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम का इन देशों के दौरों का मकसद अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के साथ खुद का खेल बेहतर करना है। हॉकी इंडिया ने ड्रैग फ्लिकर और डिफेंडर गगनदीप कौर को टीम की उपकप्तान नियुक्त किया है। 

भारत की जूनियर हॉकी टीम की कप्तान सुमन थोडम ने कहा, 'यह दौरा हमें खुद को जूनियर विश्व कप के क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंटों की तैयारी में मददगार साबित होगा। हमारी टीम 2021 के जूनियर महिला विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने में जुटी है और इस दौरे पर मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से हमें बढिय़ा एक्सपोजर मिलेगा। हमारी टीम की कई लड़कियां पर्याप्त अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। हमारी टीम में बीते बरस ब्यूनर्स आयर्स में यूथ ओलंपिक खेलों में भारत की नुमाइंदगी करने वाली कई खिलाड़ी शामिल हैं। हमारी टीम की निगाहें इस दौरे पर बढिय़ा प्रदर्शन पर लगी हैं।’
विज्ञापन


भारत की जूनियर हॉकी टीम के कोच पूर्व ओलंपियन बलजीत सिंह सैनी ने कहा, 'यह दौरा हमारी टीम के लिए खासा व्यस्त रहेगा। हमारी टीम को एक के बाद एक मैच खेलने हैं। इस तरह का अनुभव हमारी टीम को यह समझने में मददगार साबित होगा कि शीर्ष स्तर पर हॉकी खेलने के लिए किस चीज की जरूरत होती है। अगले मैच के लिए खुद को कैसे तैयार करते हैं। मैदान पर पूरी शिद्दत से खेलने के बाद खुद को अगले मैच के लिए तैयार करने पर जोर रहेगा। हमारी लड़कियों को इस दौरे पर सौंपी गई भूमिका पूरी दक्षता के साथ निभानी होगी।'

भारत जूनियर महिला हॉकी टीम पहले डबलिन जाएगी और वहां आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम और कनाडा की जूनियर महिला टीम के खिलाफ 28 और 29 मई को मैच खेलेगी। इसके बाद  चार देशों का  अंडर 21 टूर्नामेंट डबलिन में 31मई से 4 जून तक होगा। इसमें भारत, आयरलैंड, कनाडा और स्कॉटलैंड की जूनियर टीमें शिरकत करेंगी। भारतीय जूनियर महिला टीम 6 जून को भी  आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ एक मैच खेलगी। भारतीय जूनियर टीम फिर 9 जून से बेला रूस में मेजबान टीम की सीनियर, जूनियर और डेवलपमेंट टीम के खिलाफ कुल पांच मैच खेलेगी। 
 

विज्ञापन

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम इस प्रकार है

गोलरक्षक: बिच्छू देवी खरीबम, खुशबू। 
रक्षापंक्ति: इशिका चौधरी, सुमन देवी थोडम(कप्तान), प्रियंका, महिमा चौधरी, सिमरन सिंह, गगनदीप कौर (उपकप्तान)।
मध्यपंक्ति: प्रीति, मरियाना कुजूर, चेतना, अजमिना कुजूर, बलजीत कौर। 
अग्रिम पंक्ति: मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, शर्मिला देवी, रीत, ललरिंडिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें