फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे का अपना तीसरा मैच गोलरहित ड्रॉ खेला

Wed, 02 Oct 2019 08:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ind vs UK - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे का अपना तीसरा मैच मंगलवार को यहां गोलरहित ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने सतर्क शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले क्वॉर्टर के आखिर में आक्रामक रवैया अपनाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई। भारतीय टीम ने दूसरे क्वॉर्टर में भी आक्रामक रवैया अपनाया। उसे 20वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन ब्रिटिश टीम ने इसका भी शानदार बचाव किया।

विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर के शुरू में भी भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन उसने इसे भी खराब कर दिया। ब्रिटेन ने जवाबी हमला करके 35वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने उसका अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम ने आक्रामक रवैया बरकरार रखा और 38वें मिनट में उसे चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भी उन्हें नाकामी मिली।

चौथे क्वॉर्टर में भी दोनों टीमों ने गोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भारत के पास अंतिम क्षणों में गोल करने का मौका था लेकिन इस बार भी उसने पेनल्टी कॉर्नर बेकार कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को ब्रिटेन से अपना चौथा मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें