पिछले साल जुलाई में हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-3 में जापान के हाथों 0-2 से हार मिली थी हालांकि एशिया कप में भारत ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया था। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की खिलाड़ी 27 वर्षीय सुनीता लाकड़ा ने कहा कि जापान से हमेशा हमें कड़ी टक्कर मिली है। शुरुआत में ही उनका डिफेंस तोड़ना हमारे लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
अभ्यास मैच में मलयेशिया को रौंदा
भारतीय टीम अभ्यास मैच में मलयेशिया के खिलाफ 6-0 की जीत से उत्साहित है। बकौल कप्तान सुनीता टीम ने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपने से उच्च स्तर की टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। अब हम जीत की मानसिकता के साथ उतरते हैं। हमने मलयेशिया के खिलाफ अभ्यास मैच लयबद्ध खेल दिखाया और उसी लय को जारी रखना चाहेंगे।