फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने होगी अर्जेंटीना की कठिन चुनौती, प्रो लीग में वापसी पर होंगी नजरें

Mon, 16 Jun 2025 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अर्जेंटीना ने अब तक अपने 12 लीग मैच में से सात जीते हैं। नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर चल रहे भारत की नजरें वापसी पर टिकी हैं। अर्जेंटीना तालिका में दूसरे स्थान पर है और वह शीर्ष पर चल रहे नीदरलैंड पर दबाव बनाए रखने के लिए पूरे अंक हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में अच्छी नहीं रही थी और उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में हार का सामना करना पडा था। अब भारतीय टीम का सामना दुनिया के दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना से होगा और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीम इस मजबूत चुनौती का सामना करेगी। टीम के पास हालांकि, खुद को संगठिन करने के लिए समय काफी कम है। 
विज्ञापन

अर्जेंटीना तालिका में दूसरे स्थान पर 
अर्जेंटीना ने अब तक अपने 12 लीग मैच में से सात जीते हैं। नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर चल रहे भारत की नजरें वापसी पर टिकी हैं। अर्जेंटीना तालिका में दूसरे स्थान पर है और वह शीर्ष पर चल रहे नीदरलैंड पर दबाव बनाए रखने के लिए पूरे अंक हासिल करने की कोशिश करेगा। भारत अपना पहला मैच मंगलवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा और उसके एक दिन बाद दूसरा मैच खेलेगा।

मैच से पहले सलीमा ने कहा, अर्जेंटीना दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है और उसने अब तक अपने 12 एफआईएच प्रो लीग मैच में से सात जीते हैं। लीग के इस चरण में आने से पहले हम जानते थे कि उन्हें हराना आसान नहीं होगा। लेकिन हम बिना लड़े हार नहीं मानेंगे। हम दोनों मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। टीम उनसे मुकाबला करने के लिए अच्छी तरह से ट्रेनिंग कर रही है और उनके खिलाफ महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है।
विज्ञापन

उपकप्तान नवनीत कौर ने कहा, जैसा कि आपने देखा टीम ने पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है और हम अर्जेंटीना के खिलाफ भी ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। अर्जेंटीना के खिलाफ जीत से ना केवल हमें अंक हासिल करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे टीम का मनोबल भी बढ़ेगा क्योंकि हम एंटवर्प और फिर बर्लिन में बेल्जियम और चीन के खिलाफ मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें