फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथी हार के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का जर्मनी दौरा समाप्त 

Thu, 04 Mar 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुसेलडोर्फ
विज्ञापन
जर्मनी बनाम भारत - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को चार मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम का जर्मनी दौरा समाप्त हो गया। यह भारत की चौथे मैच में चौथी हार थी। जर्मनी ने यह सीरीज 4-0 से अपने नाम की। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। जर्मनी ने शुरू में ही आक्रामकता बरती और 10वें मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया। दुनिया की तीसरे नंबर की जर्मनी की टीम के लिए नाओमी हेन (29वें) और चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (37वें) ने गोल दागे। वहीं, भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने 51वें मिनट में किया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें