फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड ने भारतीय महिला टीम को बराबरी पर रोका, मैच 1-1 से ड्रॉ

Sat, 02 Feb 2019 03:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
विज्ञापन

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने बढत बनाई लेकिन विश्व कप रजत पदक विजेता आयरलैंड ने दूसरे हाफ में गोल करके पहला दोस्ताना मैच ड्रॉ कराया। 

विज्ञापन


मेजबान स्पेन से चार मैचों की श्रृंखला ड्रॉ कराने के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरा और आखिरी दोस्ताना मैच रविवार को खेला जायेगा जिसके साथ दस दिन के दौरे का अंत हो जाएगा। 

भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई। आयरलैंड के लिये 45वें मिनट में सारा हाकशॉ ने बराबरी का गोल दागा। भारतीय गोलकीपर सविता ने हूटर से ठीक पहले आयरलैंड को मिले पेनल्टी कार्नर पर गोल बचाया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें