फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम की बड़ी जीत, सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई; अब किससे होगा सामना?

Sun, 27 Sep 2026 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने पूल चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने रविवार को पूल बी के आखिरी मुकाबले में सिंगापुर को 7-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनेलिता टोप्पो के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियन गेम्स के अपने अंतिम पूल बी मैच में सिंगापुर को 7-0 से रौंद दिया। महिला टीम का अब सेमीफाइनल में सामना कोरिया से होगा। भारत ने पांच मैच में पांच जीत के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब सेमीफाइनल 30 सितंबर को होगा। भारत के लिए कप्तान सलीमा टेटे (17वें मिनट), सुनेलिता (22वें, 24वें), लालरेमसियामी (26वें), रुतुजा दादासो पिसाल (29वें), निक्की प्रधान (35वें) और दीपिका (55वें) ने गोल किए।
विज्ञापन

भारत ने बनाए रखा दबदबा
गत चैंपियन और मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान जापान से भिड़ेगा। सिंगापुर ने पहले क्वार्टर में भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारत ने दबदबा बनाए रखा। सिंगापुर ने भारत के शुरुआती आठ पेनल्टी कॉर्नर नाकाम किए। दूसरे क्वार्टर में सलीमा ने मैदानी गोल से भारत का खाता खोला। इसके बाद सुनेलिता ने दो गोल किए जबकि ललरेमसियामी और रुतुजा ने भी गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में निक्की ने भारत की बढ़त 6-0 कर दी। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रही। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले दीपिका ने शानदार फ्लिक से सातवां गोल किया। पहले तीन क्वार्टर में भारत को 24 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इनमें से केवल तीन को ही गोल में बदला जा सका। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें दीपिका ने टीम का सातवां गोल किया।
विज्ञापन

पेनल्टी कॉर्नर में भारत को करना पड़ा संघर्ष
भारत ने पूरे मुकाबले में लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन सिंगापुर की डिफेंस ने शुरुआती क्वार्टर में भारतीय हमलों को रोकने के लिए शानदार बचाव किया। भारत को पहले दो क्वार्टर में 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इनमें से सिर्फ तीन को गोल में बदल सकी। पहले तीन क्वार्टर तक भारत को कुल 24 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, जिनमें से केवल तीन पर गोल हो सका। इसके बावजूद भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखा और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ भारत ने पूल बी में पांच मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अब भारतीय महिला टीम 30 सितंबर को सेमीफाइनल में कोरिया का सामना करेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन की भिड़ंत मेजबान जापान से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें