फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप टिकट से चूके भारत ने जीता कांस्य पदक

Sat, 28 Sep 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल वर्ल्ड कप हॉकी के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई भारतीय महिलाओं ने आठवें महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में आखिरकार चीन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।
विज्ञापन


कुआलालम्पुर (मलेशिया) में निर्धारित समय तक मैच 2-2 की बराबरी पर छूटने के बाद भारतीय टीम ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 के अंतर से हराया।

इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने लीग चरण में चीन से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
 
भारत ने हालांकि मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में पलटवार करते हुए मैच को पेनाल्टी शूटआउट में खींच दिया।
विज्ञापन


इस बीच जापान ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को 2-1 से हराकर खिताब जीतने के साथ ही वर्ल्ड कप में भी प्रवेश पा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें