फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दिन जरूर ध्यान रखियेगा, देखना है भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच

Wed, 29 Nov 2017 02:07 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : indian express
विज्ञापन
पिछले दो बार की उपविजेता भारत की पुरुष टीम गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में  अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी स्पर्धा में अपने अभियान का आगाज अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 7 अप्रैल, 2018 को करेगी। भारत को 5 से 14 अप्रैल, 2018 तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड, पाकिस्तान, मलयेशिया और वेल्स के साथ पूल बी में रखा गया है। 
विज्ञापन



भारतीय टीम 2010 और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रही थी। भारत की नौजवान और अनुभवी खिलाड़ियों से सज्जित टीम की कोशिश इस बार यह सिलसिला तोड़कर खिताब जीतकर नई इबारत लिखने की होगी। पुरुष औैर महिला, दोनों वर्गों में दस-दस टीमें शिरकत करेंगी। 

इन दोनों वर्गो में टीमों को पांच-पांच टीमों के पूल ‘ए’ और पूल ‘बी’ में बांटा गया है। वहीं भारत की महिला टीम अपने अभियान का आगाज पूल ‘ए’ में 5 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ करेगी। भारत को पूल ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलयेशिया और वेल्स के साथ रखा गया है। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के हॉकी टूर्नामेंट के कार्यक्रम को मंगलवार को गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में जारी किया किया । पूल ए और पूल बी की टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में पूल ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम पूल ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।


मुश्किल चुनौती से निबटने को तैयार हैं : मारिन 

हमारा पूल मुश्किल है लेकिन हम इस चुनौती से निबटने को तैयार हैं। हम इंग्लैंड और राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में खेलेंगे। यह अनुभव हमारी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारी करने में मददगार होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों पूल से टॉप दो-दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके चलते ग्रुप चरण में मुकाबला वाकई खासा संघर्षपूर्ण रहेगा।’- सोएर्ड मारिन, चीफ  कोच, पुरुष टीम

महिला टीम दुनिया की किसी भी टीम को दे सकती है चुनौती : हरेन्द्र 

‘मैं राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपनी टीम के पूल से खुश हूं। मेरा विश्वास है कि हमारी महिला टीम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। एफआईएच रैंकिंग में छलांग से खिलाड़ियों को बेहतर और बेहतर करने को प्रेरित करती है। ये राष्ट्रमंडल खेल हैं और इसमें किसी भी टीम को हल्के लेने की भूल नहीं कर सकते हैं।’- हरेन्द्र सिंह, चीफ कोच, महिला टीम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें